
पंजाब के इस जिले मे बड़ा हादसा, नहर में पिकअप गिरने से इतने लोगों की मौत से मचा हडकंप
राहत व बचाव कार्य जोरो पर
चंडीगढ़, 28 जुलाई (विश्ववार्ता) पंजाब के लुधियाना में देर रात जगेड़ा नहर पुल मलेरकोटला रोड पर महिंद्रा पिकअप गाड़ी नहर में गिर गई। गाड़ी में कुल 29 लोग सवार थे, जिनमें से 2 बच्चों समेत 6 लोगों की मौत हो गई। वहीं, 4 लोग नहर में लापता हैं, जिनकी तलाश जारी है।
हादसा मलेरकोटला रोड पर जगेड़ा नहर पुल के पास हुआ, जब 25 श्रद्धालुओं को ले जा रही महिंद्रा पिकअप अनियंत्रित होकर नहर में जा गिरी। खन्ना की वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक (एसएसपी) ज्योति यादव ने बताया कि गाड़ी में सवार 25 लोगों में से 22 को बचा लिया गया है, लेकिन 6 लोगों की मौत हो चुकी है, जिनमें दो बच्चे, तीन महिलाएं और एक पुरुष शामिल हैं। दो अन्य लोग लापता हैं, और उनकी तलाश के लिए गोताखोरों की मदद से बचाव अभियान चलाया जा रहा है।






















