PARLIAMENT MONSOON SESSION की कार्यवाही शुरू होते ही विपक्ष का हंगामा
संसद की कार्यवाही दोपहर 12 बजे तक स्थगित
चंडीगढ़, 28 जुलाई (विश्ववार्ता) लोकसभा की कार्यवाही शुरू होते ही बिहार वोटर लिस्ट SIR पर विपक्ष का हंगामा होने लगा. आज ऑपरेशन सिंदूर पर चर्चा का दिन है. लेकिन विपक्ष के हंगामे की वजह से सदन की कार्यवाही को 12 बजे तक के लिए स्थगित कर दिया गया है. ऑपरेशन सिंदूर पर चर्चा की शुरुआत होने से पहले ही सदन में जोरदार हंगामा हुआ है. शुरुआती हफ़्ते में कई बार कार्यवाही स्थगित होने के बाद, लोकसभा ऑपरेशन सिंदूर पर चर्चा के लिए तैयार है. जहां विपक्ष सरकार से तीखे सवाल करने के लिए बैठक में तैयारी कर सदन पहुंचा है. संसद के मानसून सत्र का पहला हफ़्ता हंगामे की भेंट चढ़ चुका है,
उपराष्ट्रपति पद से जगदीप धनखड़ के अचानक इस्तीफे ने भी खूब सुर्खियां बटोरी. रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह आज लोकसभा में ऑपरेशन सिंदूर पर चर्चा की शुरुआत करेंगे. सूत्रों के अनुसार, गृह मंत्री अमित शाह, विदेश मंत्री एस जयशंकर और भाजपा सांसद अनुराग ठाकुर और निशिकांत दुबे भी लोकसभा में इस चर्चा में भाग ले सकते हैं. प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के भी इस चर्चा में भाग लेने के लिए संसद पहुंचे हैं.























