छत्तीसगढ़ के बीजापुर जिले में सुरक्षाबलों को मिली बड़ी सफलता
चंडीगढ़, 27 जुलाई (विश्ववार्ता) छत्तीसगढ़ के बीजापुर जिले में सुरक्षाबलों को बड़ी सफलता मिली है। रविवार शाम को विशेष पुलिस बल (DRG) ने एक सर्च ऑपरेशन के दौरान मुठभेड़ में चार नक्सलियों को मार गिराया। ये मुठभेड़ बीजापुर के दक्षिण-पश्चिम क्षेत्र के जंगलों में हुई। पुलिस ने जिन नक्सलियों को मारा है, उनकी पहचान इस तरह की गई है, भीमे (इनाम: ₹5 लाख), हुंगा (इनाम: ₹5 लाख), लक्खे (इनाम: ₹5 लाख), निहाल उर्फ राहुल (इनाम: ₹2 लाख) रख गया था। इनमें से तीन नक्सली दक्षिण सब जोनल ब्यूरो के उच्च स्तर के सदस्य थे और काफी लंबे समय से सुरक्षाबलों की हिट लिस्ट में थे।























