हरियाणा कर्मचारी चयन आयोग की तरफ से आयोजित CET परीक्षा संपन्न
6 लाख से अधिक अभ्यर्थियों ने दी परीक्षा
चंडीगढ़, 27 जुलाई (विश्ववार्ता) सीईटी के दूसरे सत्र का एग्जाम संपन्न हो गया है। वहीं, पहले सत्र का एग्जाम शांतिपूर्ण संपन्न हुआ। पहले सत्र का एग्जाम सुबह 10 बजे से 11:45 तक संपन्न हुआ। दूसरे सत्र का एग्जाम सवा तीन बजे से शाम पांच बजे तक आयोजित हुआ।
सुबह और शाम की दोनों पाली में कुल 2674 परीक्षा केंद्रों पर छह लाख 75 हजार 51 परीक्षार्थियों की व्यवस्था की गई थी। इनमें 90 फीसदी परीक्षार्थियों की बायोमीट्रिक उपस्थिति दर्ज की गई है। करीब छह लाख सात हजार 546 परीक्षार्थियों ने परीक्षा दी। वहीं, आठ जिलों के कुछ केंद्रों में बायोमीट्रिक उपस्थिति को लेकर खामी भी देखने को मिली।























