छावा फेम विनीत कुमार सिंह के घर गूंजी किलकारी, फैंस ने दी बधाइयां
पोस्ट में लिखा इस अनमोल नन्ही सी खुशी के लिए ईश्वर का शुक्रिया! रुचिरा और विनीत
चंडीगढ़, 27 जुलाई (विश्ववार्ता) फिल्मी दुनिया के फेमस अभिनेता विनीत कुमार सिंह, जिन्होंने अपनी दमदार एक्टिंग से ‘मुक्काबाज’ और ‘गैंग्स ऑफ वासेपुर’ जैसी फिल्मों में अपनी खास पहचान बनाई है, अब पापा बन गए हैं। 27 जुलाई को विनीत और उनकी पत्नी रुचिरा सिंह ने अपने पहले बेटे के जन्म की खुशी अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर साझा की। इस खास मौके पर कपल ने एक प्यारा पोस्ट लिखा, जिसमें उन्होंने बेटे का नाम ‘नन्हा सिंह’ बताया।
शादी के तीन साल बाद आए इस नन्हें मेहमान की खुशी में दोनों परिवार वाले और प्रशंसक भी बेहद उत्साहित हैं। विनीत ने पोस्ट में लिखा, “ईश्वर की असीम कृपा! इस खूबसूरत दुनिया में आपका स्वागत है, नन्हा सिंह आ गया है और वह अभी से दिल और दूध की बोतलें चुरा रहा है। इस अनमोल नन्ही सी खुशी के लिए ईश्वर का शुक्रिया! रुचिरा और विनीत।” हालांकि कपल ने अभी बच्चे का चेहरा सोशल मीडिया पर साझा नहीं किया है, लेकिन उनके फैंस बधाइयों का तांता लगा रहे हैं।























