भारत और इंग्लैंड के बीच चौथे टेस्ट के अंतिम दिन का खेल जारी
भारत अभी भी इंग्लैंड की पहली पारी से इतने रन दूर
गिल व राहुल शतक की और बढते हुए
चंडीगढ़, 27 जुलाई (विश्ववार्ता) भारत और इंग्लैंड के बीच जारी पांच मैचों की टेस्ट सीरीज का चौथा मुकाबला मैनचेस्टर में खेला जा रहा है। आज इस मैच का आखिरी दिन है। भारत की दूसरी पारी जारी है। दरअसल, मेजबानों ने अपनी पहली पारी में 669 रन बनाकर भारत पर 311 रनों की बढ़त हासिल की थी। इससे पहले टीम इंडिया ने 358 रन बनाए थे।
रविवार का खेल दो विकेट पर 174 के स्कोर से शुरू हुआ है। पांचवें दिन का खेल शुरू हो चुका है। शुभमन गिल 90 और केएल राहुल 89 क्रीज पर मौजूद हैं। दोनों के बीच 188 रनों की साझेदारी हो चुकी है।
मैच के चौथे दिन, इंग्लैंड ने अपनी पहली पारी में 669 रन बनाए, जिसके जवाब में भारत ने 358 रन बनाए थे. इंग्लैंड ने 311 रनों की बढ़त हासिल कर ली थी. दूसरी पारी में, भारत की शुरुआत खराब रही और पहले ही ओवर में दो विकेट गिर गए. इसके बाद, गिल और राहुल ने पारी को संभाला और शानदार बल्लेबाजी करते हुए 174 रनों की अटूट साझेदारी की है.






















