पंजाब पुलिस की काउंटर इंटेलिजेंस टीम की बड़ी कार्रवाई
सीमा पार ड्रग तस्करी मॉड्यूल का किया भंडाफोड़
चंडीगढ़, 26 जुलाई (विश्ववार्ता)) Punjab Police की काउंटर इंटेलिजेंस टीम ने एक बड़ी कामयाबी हासिल करते हुए सीमा पार ड्रग तस्करी के खिलाफ बडी कार्रवाई करते हुए पाकिस्तान स्थित तस्कर के साथ सीधा संपर्क रखने वाले चार मुख्य गुर्गों को गिरफ्तार किया गया है। यह कार्रवाई भारत-पाक सीमा के पास अटारी क्षेत्र में की गई।
गिरफ्तार आरोपियों के पास से 4 किलोग्राम हेरोइन बरामद की गई है। पुलिस ने इस खेप को उस समय जब्त किया जब आरोपी इसे आगे पहुंचाने की तैयारी में थे। खुफिया जानकारी के आधार पर टीम ने रास्ते में ही इन्हें घेरकर धर दबोचा।























