India vs England के बीच चौथे टेस्ट के चौथे दिन का आज होगा खेल
रूट की शतकीय पारी से इंग्लैंड ने भारत पर कसा शिकंजा
इंग्लैंड ने भारत पर ली इतने रनो की महत्वपूर्ण बढत
गेंदबाजों ने बढ़ाई टीम इंडिया की मुश्किलें,भारत को दिखाना होगा दम
चंडीगढ़, 26 जुलाई (विश्ववार्ता) भारत और इंग्लैंड के बीच चौथे टेस्ट के चौथे दिन का आज खेल होगा। जो रूट (150) के 38वें टेस्ट शतक से इंग्लैंड ने चौथे टेस्ट में पहली पारी में 7 विकेट पर 544 रन बनाकर भारत के खिलाफ अपनी पकड़ काफी मजबूत कर ली है. भारत की पहली पारी 358 रन पर सिमटी थी जिससे इंग्लैंड की कुल बढ़त अब 186 रन की हो गई और उसके तीन विकेट बचे हैं. स्टंप्स के समय इंग्लैंड के कप्तान बेन स्टोक्स 77 रन पर खेल रहे थे जबकि लियाम डॉसन 21 रन बनाकर क्रीज पर डटे हुए है.
भारतीय गेंदबाजों के लिए इंग्लैंड के बल्लेबाज मुसीबत बने रहे। दिन का खेल 225/2 के स्कोर से शुरू हुआ था। ओली पोप 42 गेंदों में 20 और जो रूट 27 गेंदों में 11 रन बनाकर क्रीज पर मौजूद थे और भारत 133 रन पीछे था। पहले सत्र में रूट और पोप ने 135 रनों की साझेदारी की और 332 रन बनाए। इसके बाद दूसरे सत्र में भारत को दिन की पहली सफलता मिली। वाशिंगटन सुंदर ने ओली पोप को केएल राहुल के हाथों कैच आउट कराया। वह 71 रन बनाकर पवेलियन लौटे। उन्होंने तीसरे विकेट के लिए जो रूट के साथ 231 गेंदों में 144 रनों की साझेदारी निभाई। इंग्लैंड को चौथा झटका वाशिंगटन सुंदर ने ही दिया। उन्होंने हैरी ब्रूक को अपना शिकार बनाया। वह सिर्फ तीन रन बना पाए।






















