पंजाब में सीमा सुरक्षा और नशे के खिलाफ लड़ाई में एक और बड़ी कामयाबी
इस जिले मे किया अंतरराष्ट्रीय ड्रग-हवाला नेटवर्क का बडा भंडाफोड़
चंडीगढ़, 25 जुलाई (विश्ववार्ता) फिरोजपुर पुलिस ने अंतरराष्ट्रीय ड्रग-हवाला नेटवर्क का भंडाफोड़ कर 15 किलोग्राम हेरोइन जब्त की है। इस कार्रवाई में एक कुख्यात मादक पदार्थ तस्कर की गिरफ्तारी भी हुई है, जिससे पूरे नेटवर्क के बारे में अहम जानकारियाँ मिलने की संभावना जताई जा रही है।
इस सफल अभियान की जानकारी पंजाब पुलिस के महानिदेशक (DGP) गौरव यादव ने अपने आधिकारिक सोशल मीडिया प्लेटफार्म ‘X’ के माध्यम से साझा की। उन्होंने इसे पंजाब पुलिस की दृढ़ इच्छाशक्ति और सतर्क खुफिया नेटवर्क का परिणाम बताया।























