
PM Modi आज पहुंचेंगे अपनी दो देशों की यात्रा के अगले चरण में ब्रिटेन से मालदीव
स्वतंत्रता समारोह में होंगे चीफ गेस्ट
चंडीगढ, 25 जुलाई (विश्ववार्ता) प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी गुरुवार को मालदीव के लिए रवाना हो गए हैं. यूके का दो दिवसीय दौरा पूरा करने के बाद पीएम अब अपनी यात्रा के दूसरे चरण में मालदीव की यात्रा के लिए रवाना हुए हैं. मालदीव की इस दो दिवसीय दौरे के दौरान पीएम देश के स्वतंत्रता समारोह का हिस्सा बनेंगे.
अपनी यात्रा के दौरान, पीएम मोदी मालदीव के 60वें स्वतंत्रता दिवस समारोह में मुख्य अतिथि के रूप में शामिल होंगे. साथ ही वो भारत-मालदीव के संबंधों की 60वीं वर्षगांठ के मौके पर भी देश की यात्रा कर रहे हैं.






















