
अनिल अंबानी पर ED का शिकंजा
जांच के तहत देशभर में 48-50 जगहों पर की जा रही है छापेमारी
क्या है पूरा मामला ?
चंडीगढ, 24 जुलाई (विश्ववार्ता) प्रवर्तन निदेशालय (ED) ने अनिल अंबानी के रिलायंस ग्रुप (RAAGA कंपनियों) के खिलाफ मनी लॉन्ड्रिंग की एक बड़ी जांच शुरू कर दी है। इस जांच के तहत देशभर में 48-50 जगहों पर छापेमारी की जा रही है। यह कार्रवाई CBI द्वारा दर्ज की गई दो FIRs के बाद की जा रही है। आरोप है कि इन कंपनियों ने बैंकों से लिए गए लोन का गलत इस्तेमाल किया, पैसे को इधर-उधर घुमाया और आम जनता, निवेशकों और सरकारी संस्थाओं के साथ धोखाधड़ी की।
RAAGA ग्रुप की कंपनियों ने बैंकों से लोन लेकर उस पैसे को दूसरी कंपनियों में घुमा दिया। यह लोन असली व्यापार के लिए नहीं, बल्कि धोखाधड़ी और घोटालों के लिए इस्तेमाल किया गया। 2017 से 2019 के बीच इन कंपनियों ने Yes Bank से करीब 3000 करोड़ रुपये का लोन लिया। जांच में यह भी सामने आया है कि Yes Bank के अधिकारियों और प्रमोटर्स को रिश्वत दी गई ताकि लोन पास हो सके।






















