Harmanpreet kaur और क्रांति गौड़ ने रचा इतिहास, अपने नाम किए ये बड़े रिकॉर्ड्स
तीन मैचों की वनडे सीरीज़ में 2-1 से हासिल की जीत
चंडीगढ, 24 जुलाई (विश्ववार्ता) भारतीय महिला क्रिकेट टीम ने शानदार प्रदर्शन करते हुए तीन मैचों की वनडे सीरीज़ में 2-1 से जीत हासिल की। तीसरे और निर्णायक मुकाबले में कप्तान हरमनप्रीत कौर ने शानदार शतक जड़ा और टीम को जीत दिलाने में अहम भूमिका निभाई। यह मुकाबला भारत के लिए बेहद अहम था, क्योंकि सीरीज़ 1-1 से बराबरी पर थी। लेकिन हरमनप्रीत के दमदार प्रदर्शन ने भारतीय टीम को विदेशी ज़मीन पर एक और बड़ी जीत दिलाई।
स मैच में भारतीय कप्तान हरमनप्रीत कौर ने 82 गेंदों में 14 चौकों की मदद से 102 रनों की शतकीय पारी खेली. इसके साथ ही उन्होंने एक बड़ा रिकॉर्ड भी अपने नाम कर लिया. ये वनडे में किसी भारतीय महिला द्वारा बनाया गया दूसरा सबसे तेज शतक है. कौर ने जून 2024 के बाद अब शतक लगाया है.
इस मैच में तेज गेंदबाज क्रांति गौड़ ने शानदार गेंदबाजी की और 6 विकेट चटकाए. उन्होंने 9.5 ओवर में 52 रन देकर 6 विकेट अपने नाम किए. इस मैच के लिए हरमनप्रीत कौर को प्लेयर ऑफ द मैच का अवार्ड मिला, जिसे हरमन ने बड़ा दिल दिखाते हुए क्रांति गौड़ के साथ साझा किया. क्रांति महिला वनडे में छह विकेट लेने वाली पांचवीं भारतीय गेंदबाज और सबसे कम उम्र की गेंदबाज बनीं. वह झूलन गोस्वामी (2005) के बाद इंग्लैंड के खिलाफ यह उपलब्धि हासिल करने वाली केवल दूसरी भारतीय बनीं.






















