
मैनचेस्टर में KL-RAHUL ने रचा इतिहास
टीम इंडिया के सुपर स्टार क्लब में हुई केएल राहुल की एंट्री
चंडीगढ, 24 जुलाई (विश्ववार्ता) मैनचेस्टर के ऐतिहासिक ओल्ड ट्रैफर्ड स्टेडियम में भारत और इंग्लैंड के बीच जारी चौथे टेस्ट मैच के दौरान भारतीय बल्लेबाज केएल राहुल ने एक बड़ी उपलब्धि अपने नाम दर्ज की है। उन्होंने इंग्लैंड में टेस्ट क्रिकेट में अपने 1000 रन पूरे कर लिए हैं, और ऐसा करने वाले वह भारत के केवल पांचवें बल्लेबाज बन गए हैं। इस खास क्लब में केएल राहुल से पहले सचिन तेंदुलकर, राहुल द्रविड़, सुनील गावस्कर और विराट कोहली जैसे दिग्गज खिलाड़ियों का नाम शामिल है।
इंग्लैंड में 1000+ टेस्ट रन बनाने वाले भारतीय बल्लेबाज:
सचिन तेंदुलकर – 1575 रन
राहुल द्रविड़ – 1376 रन
सुनील गावस्कर – 1152 रन
विराट कोहली – 1096 रन
केएल राहुल – 1000+ रन





















