संसद के मानसून सत्र का आज चौथा दिन भी हंगामेदार होने के आसार
चंडीगढ, 24 जुलाई (विश्ववार्ता) संसद के मानसून सत्र का आज चौथा दिन है। लोकसभा और राज्यसभा में कार्यवाही फिर से शुरू होगी, लेकिन राजनीतिक तनाव के कारण हंगामे की आशंका बनी हुई है। ी।
मंगलवार और बुधवार को दोनों सदनों की कार्यवाही पूरे दिन के लिए स्थगित कर दी गई थी बुधवार को दोनों सदनों की कार्यवाही पूरे दिन के लिए स्थगित कर दी गई थी। विपक्षी दलों के विरोध और हंगामे के कारण यह स्थिति बनी। यह हंगामा मुख्य रूप से दो प्रमुख मुद्दों के कारण हुआ: बिहार में मतदाता सूचियों के ‘विशेष गहन पुनरीक्षण’ (एसआईआर) का काम और उपराष्ट्रपति और राज्यसभा के सभापति जगदीप धनखड़ का अचानक इस्तीफा।
सत्र के दूसरे दिन की शुरुआत में विपक्षी नेताओं ने संसद के ‘मकर द्वार’ के बाहर संयुक्त विरोध प्रदर्शन किया। उन्होंने चुनाव आयोग पर बिहार में होने वाले चुनावों से पहले एसआईआर अभियान को “पक्षपातपूर्ण और गलत” तरीके से चलाने का आरोप लगाया। इस प्रदर्शन में कांग्रेस नेता राहुल गांधी और सपा प्रमुख अखिलेश यादव जैसे बड़े नेता शामिल थे। वे तख्तियां और पोस्टर लहराते हुए चुनावी हेरफेर का आरोप लगा रहे थे।























