भारत और इंग्लैंड के बीच सीरीज का चौथा मुकाबला जारी
भारत 150 पार,पंत-सुदर्शन खेल रहे
चंडीगढ, 23 जुलाई (विश्ववार्ता) भारत और इंग्लैंड के बीच एंडरसन-तेंदुलकर ट्रॉफी का चौथा टेस्ट मैनचेस्टर के ओल्ड ट्रैफर्ड स्टेडियम में खेला जा रहा है। बुधवार को मुकाबले का पहला दिन है और तीसरे सेशन का खेल जारी है।. इससे पहले भारत टी ब्रेक पर 3 विकेट के नुकसान पर 149 रन बना चुका था. फिलहाल साई सुदर्शन और पंत नाबाद हैं.
भारत ने दूसरे सेशन में 3 विकेट गंवाए. केएल राहुल (46), जायसवाल (58) और गिल (12) रन बनाकर आउट हुए. पहले सेशन में भारत ने बिना कोई विकेट गंवाए 78 रन बनाए. बता दें, इंग्लैंड ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी का फैसला लिया है. टीम इंडिया तीन बदलाव के साथ उतरी है. करुण नायर की जगह साईं सुदर्शन को शामिल किया गया है. चोटिल आकाश दीप और रेड्डी की जगह कंबोज और शार्दुल को मौका मिला है. भारत के लिए यह मैच ‘करो या मरो’ है. यहां उसे शिकस्त मिलती है तो उसका सीरीज अपने नाम करने का सपना टूट जाएगा. वहीं विपक्षी टीम इंग्लैंड की कोशिश रहेगी कि वह इस मैच को जीतकर सीरीज को अपने नाम कर करे.






















