
हंसी का बडा धमाल लेकर आ रही है “सन ऑफ़ सरदार 2”
इस तारिख को सिनेमाघरो मे होगी रिलीज
चंडीगढ, 23 जुलाई (विश्ववार्ता) “सन ऑफ़ सरदार 2” अब आधिकारिक तौर पर 1 अगस्त 2025 को दुनियाभर में रिलीज़ होने जा रही है! इस फिल्म की घोषणा जियो स्टूडियोज़ और देवगन फिल्म्स ने बड़े धूमधाम से की है, और फिल्म को लेकर पहले से ही फैंस में जबरदस्त उत्साह देखने को मिल रहा है।
जहाँ पहली फिल्म में अजय देवगन के देसी अंदाज़ और संजय दत्त की धांसू एंट्री ने तहलका मचा दिया था, वहीं इस बार कहानी में नए ट्विस्ट और हाई-ऑक्टेन ड्रामा शामिल किया गया है। निर्देशक ने वादा किया है कि ये फिल्म सिर्फ सीक्वल नहीं, बल्कि एक नई कहानी और नई ऊर्जा के साथ आएगी, जो दर्शकों को थियेटर तक खींच लाएगी।






















