
Health benefits: फायदों का भंडार काली इलायची
स्वाद और सेहत दोनों में उपयोगी
चंडीगढ, 23 जुलाई (विश्ववार्ता) काली इलायची को नेपाली इलायची भी कहा जाता है। यह भारत और नेपाल के पहाड़ी इलाकों में उगाई जाती है। इसका स्वाद तीखा होता है और इसकी सुगंध बहुत ही खास होती है। काली इलायची की फलियां बड़ी और काले रंग की होती हैं, जिनमें अंदर चिपचिपे काले बीज होते हैं। यह मसाला आमतौर पर नमकीन और तीखे खाने में डाला जाता है। इससे खाने का स्वाद और खुशबू दोनों निखरते हैं। लेकिन इसके अलावा यह कई स्वास्थ्य समस्याओं में भी राहत देता है, जो आयुर्वेद में भी बताया गया है।
आयुर्वेद में काली इलायची का महत्व
-पाचन को सुधारने में सहायक
-आयुर्वेद के अनुसार, काली इलायची में ‘दीपन’ और ‘पाचन’ गुण होते हैं। यानी यह पाचन शक्ति को बढ़ाती है और गैस, कब्ज व पेट दर्द जैसी समस्याएं कम करती है।
-गर्मियों में लाभकारी
-शरीर से विषैले पदार्थ बाहर निकालती है
-काली इलायची का सेवन करने से शरीर के अंदर जमा विषाक्त पदार्थ (toxins) बाहर निकलते हैं। इससे न केवल शरीर साफ होता है, बल्कि त्वचा और बालों से जुड़ी परेशानियां भी कम होती हैं।






















