बॉलीवुड की कॉमेडी फ्रेंचाइज़ी ‘धमाल’ एक बार फिर पर्दे पर लौटने को तैयार
चंडीगढ, 22 जुलाई (विश्ववार्ता) बॉलीवुड की कॉमेडी फ्रेंचाइज़ी ‘धमाल’ एक बार फिर पर्दे पर लौटने को तैयार है, लेकिन इस बार मज़ा दोगुना होने वाला है क्योंकि धमाल 4 में अजय देवगन के साथ रवि किशन की वापसी तय मानी जा रही है। यह तीसरी बार होगा जब ये दो दमदार सितारे बड़े पर्दे पर एक साथ नज़र आएंगे।
रवि किशन, जिनका करियर इन दिनों शानदार ऊंचाइयों पर है, हाल ही में ‘सिंघम अगेन’ में अपने प्रभावशाली किरदार से दर्शकों का दिल जीत चुके हैं। अजय देवगन के साथ उनकी पहली ऑन-स्क्रीन जोड़ी इस फिल्म में खूब सराही गई। इसके बाद दोनों ‘सन ऑफ सरदार 2’ में भी साथ दिखेंगे, जिसमें रवि किशन पहली बार एक सरदार के अवतार में नज़र आएंगे वो भी पूरे हास्य अंदाज़ में!























