संसद मानसून सत्र का दूसरा दिन: विपक्ष के हंगामे के बीच दोनों सदनों की कार्यवाही कल तक स्थगित
कल भी दोनों सदनों में व्यवधान रहा था
चंडीगढ, 22 जुलाई (विश्ववार्ता) लोकसभा और राज्यसभा की कार्यवाही मंगलवार को मानसून सत्र के दूसरे दिन विपक्ष के व्यवधान के चलते दोपहर 12 बजे तक स्थगित कर दी गई। लोकसभा में अध्यक्ष ओम बिरला ने विपक्ष को हंगामें के दौरान नारेबाजी नहीं करने और तख्तियां लेकर नहीं आने के लिए कहा। उनके बार-बार कहने पर भी हंगामा जारी रहा, जिसके चलते कार्यवाही 12 बजे तक स्थगित कर दी गई।
वहीं दूसरी ओर राज्यसभा में आज उपसभापति हरिवंश ने कार्यवाही प्रारंभ की। उन्होंने शून्यकाल को चलने देने का अनुरोध किया। विपक्ष के हंगामे के चलते कार्यवाही को 12 बजे तक के लिए स्थगित कर दिया गया।
कल भी दोनों सदनों में व्यवधान रहा था
उल्लेखनीय है कि कल भी दोनों सदनों में व्यवधान रहा था। विपक्ष पहलगाम मुद्दे पर चर्चा की मांग करता रहा है। इसी बीच बीती रात उपराष्ट्रपति और राज्यसभा के पदेन सभापति जगदीप धनखड़ ने अपने पद से इस्तीफा दे दिया था।























