Punjabi CM भगवंत मान आज जाएंगे अमृतसर में श्री हरिमंदिर साहब में माथा टेकने
गोल्डन टेंपल को मिलने वाली धमकियों के बाद ये उनका हैं पहला दौरा
चंडीगढ, 22 जुलाई (विश्ववार्ता) पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान आज अमृतसर पहुंच रहे हैं। गोल्डन टेंपल को मिलने वाली धमकियों के बाद ये उनका पहला दौरा है। गोल्डन टेंपल के बाद अब अमृतसर इंटरनेशनल एयरपोर्ट पर भी थ्रैट ई-मेल्स आई हैं।
आठ बार से ज्यादा श्री हरिमंदिर साहिब को ईमेल के जरिए उड़ाने की धमकी मिली है। हालांकि, इस मामले में मुख्य आरोपित पुलिस की पकड़ से दूर हैं। पुलिस अधिकारियों का कहना है कि आरोपित बार बार आईपी एड्रेस बदल रहे हैं। मुख्यमंत्री पुलिस कर्मचारियों का हौसला भी बढ़ाएंगे और सुरक्षा प्रबंधकों का जायजा ले सकते है।























