भारत और इंग्लैंड की अंडर-19 टीमों के बीच खेले जा रहे मैच मे बारिश ने डाला खलल
चंडीगढ, 22 जुलाई (विश्ववार्ता) भारत और इंग्लैंड अंडर-19 टीम के बीच दूसरे यूथ टेस्ट मैच के दूसरे दिन का खेल बारिश के कारण जल्द समाप्त हो गया है। इंग्लैंड अंडर-19 टीम ने पहली पारी में 309 रन बनाए। जवाब में स्टंप्त तक भारतीय अंडर-19 टीम ने पहली पारी में एक विकेट पर 51 रन बनाए हैं और वह अभी इंग्लैंड से 258 रन पीछे चल रही है। दिन के खेल की समाप्ति तक आयुष म्हात्रे 24 और विहान मल्होत्रा 6 रन बनाकर क्रीज पर मौजूद थे।
इंग्लैंड की पहली पारी ऑलआउट करने के बाद उतरी भारतीय अंडर-19 टीम को वैभव सूर्यवंशी के रूप में पहला झटका दिया। वैभव 14 गेंदों पर एक चौका और दो छक्के की मदद से 20 रन बनाकर आउट हुए। इसके बाद म्हात्रे और विहान ने पारी आगे बढ़ाई और भारतीय टीम का स्कोर 50 रन के पार पहुंचाया।






















