
इस प्रदेश मे कांग्रेस का आज निजीकरण और खाद की किल्लत को लेकर बडा हल्लाबोल
आज प्रदेशभर में विरोध प्रदर्शन
चंडीगढ, 22 जुलाई (विश्ववार्ता) आज यूपी में कांग्र्रे्रस बडा हल्लबाले करने वाली है, कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष अजय राय ने बताया कि मंगलवार को प्रदेश के सभी जिलों में विरोध प्रदर्शन किया जाएगा। यह प्रदर्शन बिजली काटौती, निजीकरण और यूरिया खाद की किल्लत के विरोध में किया जाएगा। सभी जिला /तहसील/ब्लाक मुख्यायलों पर प्रदर्शन कर ज्ञापन दिया जाएगा।
प्रदेश अध्यक्ष अजय राय ने कहा कि जनता का आक्रोश दिन प्रतिदिन बढ़ता जा रहा है। अब वह समय दूर नहीं जब लोग अपने वोट की चोट से इस तानाशाही सरकार को बदल देंगे। इस दौरान पूर्व सांसद पीएल पुनिया, एपी गौतम एवं रविप्रकाश वर्मा, विधायक श्री वीरेन्द्र चौधरी, पूर्व मंत्री श्री नसीमुद्दीन सिद्दीकी, अनिल यादव आदि मौजूद रहे।






















