
उपराष्ट्रपति Gagdeep Dhankhar का उपराष्ट्रपति पद से इस्तीफा
मॉनसून सेशन के पहले दिन अचानक छोड़ा पद
चंडीगढ, 22 जुलाई (विश्ववार्ता) देश के उपराष्ट्रपति जगदीप धनखड़ ने अपने पद से इस्तीफा दे दिया. उनके इस्तीफे के साथ ही अब अगले उपराष्ट्रपति को लेकर सवाल खड़ा हो गया है. इस पद के लिए एक बड़े नाम की चर्चा जोरों पर चल रही है. जगदीप धनखड़ उपराष्ट्रपति के साथ ही राज्यसभा के सभापति भी थे. ऐसे में अब उनके इस्तीफे के साथ ही ये दोनों पद भी रिक्त हो जाएंगे. ऐसे में व्यवस्था बनाए रखने के लिए इन दोनों पदों को जल्द से जल्द भरना जरूरी होगा. फिलहाल अंतरिम राष्ट्रपति पद के लिए एक नाम उभरकर तेजी से सामने आ रहा है. वह शख्स पत्रकारिता से उठकर राजनीति में आया है और अब उसके देश में दूसरे सर्वोच्च पद पर आसीन होने की संभावना बन रही है.
राज्यसभा में उपसभापति के पद पर वर्तमान में हरिवंश नारायण सिंह तैनात हैं. वे सितंबर 2020 से इस पद पर कार्यरत हैं. धनखड़ के इस्तीफे के बाद उनके अंतरिम उपराष्ट्रपति बनने के संभावना जताई जा रही है. बशर्ते कि राष्ट्रपति द्रोपदी मुर्मू ने राज्यसभा के किसी अन्य वरिष्ठ सदस्य को यह जिम्मेदारी न सौंप दें. इस दौरान उन्हें राज्यसभा के संचालन के साथ ही उपराष्ट्रपति के रूप में प्रदत्त अन्य दायित्व भी निभाने होंगे. यह अंतरिम नियुक्ति नए उपराष्ट्रपति के चुनाव यानी कुल 6 महीने के लिए होगी और इसके बाद वे फिर से पुराने पद पर बहाल हो जाएंगे.






















