पंजाब के इस जिले मे फिर उपचुनाव को लेकर राजनीति गर्माई
अकाली दल ने अपने उम्मीदवार किया ऐलान
चंडीगढ, 20 जुलाई (विश्ववार्ता) पंजाब के तरनतारन जिले मे उपचुनाव को लेकर शिरोमणि अकाली दल ने अपने उम्मीदवार का ऐलान कर दिया है। पार्टी प्रधान सुखबीर सिंह बादल ने प्रिंसिपल सुखविंदर कौर रंधावा (मुखी आज़ाद ग्रुप) को अपना उम्मीदवार घोषित किया है। इसके साथ ही सुखविंदर कौर को हलका इंचार्ज भी नियुक्त कर दिया गया है। इस मौके पर उन्होंने पार्टी वर्करों से कहा कि वे अभी से मजबूती के साथ चुनाव की तैयारी में जुट जाएं।
गौरतलब है कि तरनतारन से आम आदमी पार्टी के विधायक डॉ. कश्मीर सिंह सोहल का 27 जून 2025 को निधन हो गया था। वे काफी समय से लंबी बीमारी से जूझ रहे थे और तबीयत बिगडऩे पर उन्हें अमृतसर के एक निजी अस्पताल में भर्ती करवाया गया था, जहां उनका देहांत हो गया। इसके बाद तरनतारन विधानसभा सीट खाली हो गई थी।























