CM योगी ने कांवड़ियों पर हेलीकॉप्टर में सवार होकर की पुष्प वर्षा
मेरठ में सीएम योगी का सख्त संदेश
चंडीगढ, 20 जुलाई (विश्ववार्ता) आज मेरठ से पहले सीएम योगी गाजियाबाद पहुंचे हैं. तय कार्यक्रम के अनुसार गाजियाबाद के दूधेश्वर नाथ मंदिर में सीएम ने पूजा-अर्चना की. इस दौरान मंदिर परिसर में भारी पुलिस बल तैनात किया गया था. गाज़ियाबाद में सीएम योगी आदित्यनाथ दूधेश्वरनाथ महादेव मंदिर पहुंचे और उन्होंने वहां जलाभिषेक किया. इस दौरान सीएम योगी ने मंदिर में जलाभिषेक को लेकर की गई, तमाम व्यवस्थाओं का जायजा भी लिया. उसके बाद सीएम पुलिस लाइन से हेलीकॉप्टर से मुजफ्फरनगर और मेरठ में कावड़ रूट का निरीक्षण कर शिवभक्त कावड़ियों पर पुष्पवर्षा भी करेंगे.























