बॉलीवुड की मशहूर अभिनेत्री संगीता बिजलानी के फार्म हाउस में चोरी
चंडीगढ, 19 जुलाई (विश्ववार्ता) बॉलीवुड की जानी-मानी अदाकारा संगीता बिजलानी के पुणे स्थित फार्म हाउस पर चोरों ने तोड़फोड़ की और उनके घर से कई कीमती सामान भी चोरी किए। एक्ट्रेस कई दिनों से फार्म हाउस नहीं गई थीं और जब वहां पहुंची तो अपने घर का हाल देख दंग रह गईं। संगीता ने लोनावाला ग्रामीण पुलिस में चोरी की शिकायत दर्ज कराई है, जिसके बाद पुलिस ने अब इस मामले की जांच शुरू कर दी है। लोनावला के करीबी पवन मावल इलाके में संगीता का फार्म हाउस है जहां किसी ने परसो रात चोरी की वारदात को अंजाम दिया है। जब यह वारदात घाटी तब इस मौके पर संगीता या उनके नौकर कोई भी मौजूद नहीं थे।
16 साल की उम्र में बनीं मॉडल
हिंदी सिनेमा की फिट और खूबसूरत अदाकारा संगीता बिजलानी ने महज 16 साल की उम्र में मॉडलिंग करना शुरू कर दिया था। 1980 में मिस इंडिया का ताज जीतने के बाद संगीता ने बॉलीवुड में कदम रखा और छा गईं, जिसके बाद वह ‘त्रिदेव’, ‘विष्णु देवा’ और ‘युगांधर’ जैसी फिल्मों में नजर आईं। 80 और 90 के दशक में बॉलीवुड में एक्टिव रही संगीता ने अपने करियर में ‘हथियार’, ‘योद्धा’, ‘इज्जत’ और ‘युगांधर’ सहित कई फिल्मों में काम किया था।
























