आज तडके इस पहाडी प्रदेश मे हिली धरती, मचा हडकंप
लोगो मे डर व भय का माहौल
चंडीगढ, 18 जुलाई (विश्ववार्ता) हिमालयी क्षेत्र में शुक्रवार तड़के एक बार फिर धरती हिली। हालांकि भूकंप की तीव्रता कम थी, लेकिन समय तड़के का होने के कारण लोग सहम गए। कई इलाकों में घरों से बाहर निकलने की खबरें सामने आई हैं। राहत की बात यह रही कि इस भूकंप से अब तक किसी भी तरह के जान-माल के नुकसान की सूचना नहीं मिली है।
सुबह 4 बजकर 22 मिनट पर तिब्बत में भूकंप के हल्के झटके महसूस किए गए। नेशनल सेंटर फॉर सीस्मोलॉजी (NCS) के मुताबिक, इस भूकंप की तीव्रता रिक्टर स्केल पर 3.4 मापी गई।
























