
‘जडेजा भारत के लिए सबसे महत्वपूर्ण खिलाड़ियों में से एक- शुभमन गिल
कहा जडेजा ने मैच को अंतिम क्षणो मे पहुंचाया
चंडीगढ, 18 जुलाई (विश्ववार्ता) भारतीय कप्तान शुभमन गिल ने सीनियर ऑलराउंडर रवींद्र जडेजा की तारीफ की तारीफ करते हुए शुभमन गिल ने कहा, ‘जडेजा भारत के लिए सबसे महत्वपूर्ण खिलाड़ियों में से एक हैं। गेंदबाजी, बल्लेबाजी और क्षेत्ररक्षण में उनके अनुभव और कौशल बेहद खास हैं। मैच के पाँचवें दिन उन्होंने जिस तरह से धैर्य और बुद्धिमत्ता के साथ खेला, वह वाकई शानदार था।’
उन्होंने कहा, ‘मुझे लगता है कि पिछले दो मैचों में हमने निचले क्रम के साथ बल्लेबाजी करने की बात की थी। हमारा निचला क्रम उतना योगदान नहीं दे रहा था, लेकिन मुझे लगता है कि उन्होंने जो जुनून और धैर्य दिखाया, वह शानदार था। हम अंत तक मैच में बने रहे।’ ऐसा लग रहा था कि अगर कोई साझेदारी 10 रन और जोड़ लेती, तो हम जीत के बहुत करीब पहुँच सकते थे। मुझे लगता है कि यह एक अच्छा टीम प्रयास था।
टीम की कमियों को स्वीकार करते हुए कप्तान ने कहा, ‘मुझे लगता है कि चौथे और पाँचवें दिन हम उतना अच्छा नहीं खेल पाए। शीर्ष क्रम में, यह ज़रूरी था कि अगर एक या दो जोड़ियों के बीच 50 रनों की साझेदारी होती, तो 30-40 ओवर के बाद बल्लेबाजी करना आसान होता। हमारी यही कोशिश थी। लेकिन दुर्भाग्य से, मुझे लगता है कि सीरीज़ में यह पहली बार है कि हम उस स्तर का प्रदर्शन नहीं कर पाए हैं जैसा हम अब तक करते आए हैं, लेकिन ऐसा कई बार होता है। इंग्लैंड ने लॉर्ड्स में भारत के खिलाफ तीसरा टेस्ट मैच जीतकर सीरीज़ में 2-1 की बढ़त बना ली है। अब सीरीज़ के बाकी मैच मैनचेस्टर और लंदन में खेले जाने हैं।






















