
हे भगवान, मात्र 9 साल की मासूम को आया 2 बार हार्ट अटैक
स्कूल में बेहोशी के बाद चली गई जान
परिवार मे मचा हाहाकार
चंडीगढ, 18 जुलाई (विश्ववार्ता) हे भगवान! ये क्या हो रहा है। अब तो डर लगने लगा है। बेहद हैरानी की बात है कि जवान तो जवान अब बच्चे भी हार्ट अटैक से मर जा रहे हैं। अब राजस्थान के सीकर जिले से हैरान करने वाला मामला सामने आया है जहां 9 साल की बच्ची को 2 बार हार्ट अटैक आया और अचानक उसकी मौत हो गई। बच्ची चौथी कक्षा में पढ़ती थी। जिस दौरान उसे हार्ट अटैक आया। वह स्कूल में ही पढ़ने आई हुई थी। बच्ची की मौत से पूरे घर-परिवार में लोगों का रो-रोकर बुरा हाल हुआ जा रहा है।
जानकारी के मुताबिक, प्राची कुमावत (9) दांतारामगढ़ के उच्च माध्यमिक आदर्श विद्या मंदिर स्कूल में चौथी कक्षा की छात्रा थी। बुधवार को रोज की तरह स्कूल आई थी। सुबह करीब 11 बजे इंटरवल हुआ, सभी बच्चे क्लास में खाना खा रहे थे। तभी प्राची टिफिन खोलते वक्त अचानक बेहोश होकर गिर पड़ी। उसका खाना जमीन पर बिखर गया। क्लास में मौजूद बच्चों ने तुरंत टीचर को सूचना दी।
बताया जाता है कि, यह मामला राजस्थान के सीकर के दातारामगढ़ इलाके का है। बच्ची का नाम प्राची कुमावत था। प्राची की रोज की तरह स्कूल में पढ़ने आई हुई थी। वह बिलकुल सामान्य थी और अन्य बच्चों के साथ उसने पढ़ाई की. इस बीच जब स्कूल का लंच ब्रेक हुआ तो और बच्चों के साथ वह भी अपना टिफिन बॉक्स खोलने लगी। लेकिन टिफिन बॉक्स खोलने के दौरान वह अचानक बेचैन होकर जमीन पर गिर पड़ी। उसका टिफिन भी गिर गया और खाना बिखर गया। प्राची को तेज घबराहट हो रही थी और वह लगभग बेहोशी की हालत में थी।
अस्पताल ले जाने के बाद दोबारा हार्ट अटैक आया
प्राची की बिगड़ती हालत को देख स्कूल प्रशासन ने देरी नहीं की और आनन-फानन में उसे नजदीक के एक हेल्थ सेंटर ले जाया गया। जहां प्राथमिक उपचार के बाद डॉक्टरों ने प्राची को सीकर के एक बड़े अस्पताल ले जाने की सलाह दी। जिसके बाद स्कूल स्टाफ ने प्राची के परिजनों को इसकी जानकारी दी और उन्हें सीधे अस्पताल पहुंचने को कहा। इधर प्राची को सीकर ले जाने की तैयारी चल रही थी। लेकिन इससे पहले एंबुलेंस में प्राची को लेकर सीकर पहुंचा जाता। प्राची को रास्ते में ही दोबारा हार्ट अटैक आ गया।
दोबारा हार्ट अटैक आने पर प्राची की तबीयत बहुत ज्यादा बिगड़ गई। उसकी बिगड़ती हालत को कंट्रोल नहीं किया जा सका और देखते ही देखते उसकी मौत हो गई। बच्ची की मौत से पूरे परिवार में शोक की लहर दौड़ गई है। परिजनों में कोहराम मचा हुआ है। सबसे ज्यादा मां का रो-रो कर बुरा हाल है। परिजन इस दुखद घटना को स्वीकार नहीं कर पा रहे हैं। वहीं इस मामले से डॉक्टर भी चौंक गए हैं। इतनी कम उम्र में ऐसा होना मेडिकल दृष्टि से बेहद दुर्लभ है।
फिलहाल इस घटना ने एक बार फिर से युवाओं और बच्चों में हार्ट अटैक से होने वाली मौतों की बढ़ती संख्या को लेकर चिंता बढ़ा दी है। इससे पहले भी कुछ बच्चों में हार्ट अटैक से मौत के मामले दर्ज किए गए हैं। इसके अलावा पिछले कुछ महीनों के भीतर ही कई नौजवान हार्ट अटैक के चलते अचानक मौत की भेंट चढ़ चुके हैं। वाकई अब बड़ी भयानक स्थिति है। दिन पर दिन अचानक मौत के मामले बढ़ते ही जा रहे हैं। अब तो ऐसा लगने लगा है कि पता नहीं अगला नंबर किसका आ जाए और वह चलते-फिरते दुनिया को अलविदा कह दे।























