प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आज इन दो राज्यो के दौरे पर
करेगें करोडों रूपये की परियोजनाओं का उदघाटन
अमृत भारत ट्रेनों को दिखाएंगे हरी झंडी
चंडीगढ, 18 जुलाई (विश्ववार्ता) प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी आज बिहार और बंगाल दौरे पर जाएंगे. बिहार में पीएम पूर्वी चंपारण जिले में एक रैली को संबोधित करेंगे. इसके साथ ही 7,000 करोड़ रुपए से अधिक की विकास परियोजनाओं की शुरुआत भी करेंगे। मोतिहारी शहर के गांधी मैदान में पीएम के आगमन को लेकर सुरक्षा के कड़े इंतजाम किए गए हैं. पीएम का कहना है कि बिहार के लिए कल का दिन ऐतिहासिक होने वाला है।
पीएम मोदी ने सोशल मीडिया पर एक पोस्ट शेयर किया है। जिसमें उन्होंने कहा है ‘बिहार की विकास यात्रा में आज 18 जुलाई का दिन ऐतिहासिक होने वाला है। सुबह करीब 11.30 बजे मोतिहारी में कनेक्टिविटी, IT और स्टार्टअप से जुड़े राज्य के कई प्रोजेक्ट के उद्घाटन-शिलान्यास का सौभाग्य मिलेगा. इससे यहां के लोगों के लिए अवसरों के अनेक द्वार खुलेंगे।
प्रधानमंत्री मोदी बिहार से लखनऊ और दिल्ली के बीच चलने वाली चार नई अमृत भारत ट्रेनों को हरी झंडी दिखाकर रवाना करेंगे। इनमें पटना के राजेंद्र नगर टर्मिनल से दिल्ली, मोतिहारी के बापुधाम से दिल्ली के आनंद विहार टर्मिनल, दरभंगा से लखनऊ (गोमती नगर) और मालदा टाउन से भाभलगढ़ होते हुए लखनऊ (गोमती नगर) के बीच अमृत भारत ट्रेन शामिल हैं।























