
दिल्ली मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने महिलाओं की मुफ्त यात्रा संबधी किया बड़ा ऐलान
कैसे मिलेगा पिंक पास ?
चंडीगढ, 17 जुलाई (विश्ववार्ता) : दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने बड़ा ऐलान किया है कि अब डीटीसी बसों में महिलाओं को मुफ्त यात्रा के लिए ‘पिंक टिकट’ नहीं, बल्कि ‘पिंक पास’ दिया जाएगा। लेकिन यह सुविधा सिर्फ दिल्ली में रहने वाली महिलाओं को ही मिलेगी। बाहरी राज्यों की महिलाएं इस योजना का लाभ नहीं उठा पाएंगी।
रेखा गुप्ता ने यह घोषणा नंदनगरी डिपो में एक कार्यक्रम के दौरान की, जहां उन्होंने ऑटोमैटिक टेस्टिंग स्टेशन का उद्घाटन भी किया। उन्होंने कहा कि सरकार की प्राथमिकता है कि डीटीसी को आर्थिक रूप से मजबूत बनाया जाए। फिलहाल डीटीसी पर 65,000 करोड़ रुपये का घाटा है, जिसे धीरे-धीरे खत्म किया जाएगा।
दिल्ली सरकार जल्द ही महिलाओं को एक डिजिटल ‘सहेली स्मार्ट कार्ड’ देगी, जो नेशनल कॉमन मोबिलिटी कार्ड (NCMC) सिस्टम के तहत जारी होगा। इस कार्ड का इस्तेमाल डीटीसी बसों में मुफ्त यात्रा के लिए किया जाएगा।






















