चंडीगढ व आसपास के इलाको मे जोरदार बारिश से मौसम हुआ खुशनुमा
सुखना लेक का जलदस्तर खतरे के निशान पर
चंडीगढ, 17 जुलाई (विश्ववार्ता)चंडीगढ़, मोहाली व पंचकूला मे कल हुई तेज बारिश ने जहां मौसम को सुहावना बना दिया है, वहीं सुखना लेक का जलस्तर खतरे के निशान से केवल एक फुट नीचे है। स्थिति को देखते हुए प्रशासन ने एहतियातन सुरक्षा प्रबंध कड़े कर दिए हैं और लेक के आसपास निगरानी बढ़ा दी गई
चंडीगढ़ के लिए सुखना लेक का बढ़ता जलस्तर है। वीरवार को यूटी प्रशासन के इंजीनियरों की टीम ने लेक का दौरा किया और पाया कि जलस्तर 1162.40 फीट तक पहुंच गया है। यह खतरे के निशान 1163 फीट से महज 0.60 फीट ही दूर है। आमतौर पर 1163 फीट पर फ्लड गेट खोल दिए जाते हैं। हालांकि 1162.80 फीट पर भी गेट खोलने पर विचार किया जा सकता है।
























