Weather Update : मौसम विभाग ने देश के कई हिस्सों में आज भारी बारिश को लेकर अलर्ट किया जारी
चंडीगढ, 16 जुलाई (विश्ववार्ता) मौसम विभाग के अनुसार राजस्थान, गुजरात, मध्य प्रदेश के पश्चिम क्षेत्र, उत्तरी झारखंड, बिहार, छत्तीसगढ़, ओडिशा, पश्चिम बंगाल और इसके गंगा के इलाकों में विभिन्न स्थानों पर बुधवार को भारी बारिश होने का अनुमान है. इसके साथ ही जम्मू-कश्मीर, महाराष्ट्र के तटीय क्षेत्र, मध्य महाराष्ट्र, आंतरिक कर्नाटक और केरल, हिमाचल प्रदेश, उत्तराखंड, पंजाब, पूर्वी उत्तर प्रदेश और पूर्वोत्तर राज्यों में अलग-अलग स्थानों पर सामान्य से भारी बारिश होने के आसार हैं.
आईएमडी के अनुसार उत्तरी राजस्थान के मध्य भागों, उत्तरी झारखंड, उससे सटे दक्षिणी बिहार में निम्न दबाव का क्षेत्र बना हुआ है. राजस्थान और उससे सटे मध्य भारत में अगले दो से तीन दिनों के दौरान सामान्य से अत्यधिक बारिश होने के आसार हैं.
पश्चिम बंगाल, झारखंड, ओडिशा, केरल, तटीय कर्नाटक, जम्मू-कश्मीर, राजस्थान, कोंकण, मध्य महाराष्ट्र, असम में अलग-अलग स्थानों पर सामान्य से भारी से बहुत भारी हुई. तमिलनाडु, दक्षिण आंतरिक कर्नाटक, बिहार, पूर्वी उत्तर प्रदेश, पूर्वी मध्य प्रदेश, छत्तीसगढ़, गुजरात क्षेत्र, पंजाब, गोवा, सिक्किम, अरुणाचल प्रदेश और मिजोरम में अलग-अलग स्थानों पर भी हल्की से भारी दर्ज की गई.
उत्तर-पश्चिम भारत
जम्मू- कश्मीर, हिमाचल प्रदेश, उत्तराखंड, पूर्वी उत्तर प्रदेश में कुछ स्थानों पर अगले दो तीन दिनों के दौरान सामान्य से भारी वर्षा की संभावना है. पंजाब, हरियाणा, पश्चिमी उत्तर प्रदेश, पूर्वी राजस्थान, हिमालयी क्षेत्र और मैदानी इलाकों के अलग-अलग हिस्सों में अगले दो से तीन दिनों के दौरान हल्की से भारी बारिश होने के अनुमान है.
























