टेनिस खिलाड़ी राधिका हत्या मामले मे बॉलीवुड अभिनेत्री का बडा बयान आया सामने
कही यह बात
चंडीगढ, 16 जुलाई (विश्ववार्ता) टेनिस खिलाड़ी राधिका हत्या मामले मे बॉलीवुड अभिनेत्री ऋचा चड्ढा का बडा बयान सामने आया है ऋचा चड्ढा ने कहा है कि ‘अपने ही बच्चे की हत्या करना कोई सम्मान की बात नहीं है।’ गुरुग्राम के सेक्टर 57 स्थित सुशांत लोक इलाके में स्थित अपने दो मंजिला घर में 10 जुलाई को राधिका की उसके पिता दीपक यादव (49) ने कथित तौर पर गोली मारकर हत्या कर दी थी। दीपक ने स्वीकार किया है उसने राधिका पर गोली इसलिए चलाई क्योंकि उसे (दीपक को) अक्सर राधिका की कमाई पर निर्भर रहने के लिए ताना मारा जाता था। अभिनेत्री ऋचा चड्ढा ने रविवार को सोशल मीडिया मंच एक्स पर एक वीडियो साझा किया।
दीपक यादव, आपने इतिहास में अपनी जगह एक पराजित और डरपोक व्यक्ति के रूप में पक्की कर ली है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट के अनुसार, राधिका को चार गोलियां लगीं, तीन पीठ में और एक कंधे में। पुलिस उसे अस्पताल ले गई जहां उसे मृत घोषित कर दिया गया। उसका अंतिम संस्कार वज़ीराबाद स्थित उसके गांव में किया गया।























