Breaking News राजधानी दिल्ली मे आज फिर दो स्कूलों को बम से उड़ाने की धमकी
पुलिस जांच में जुटी
चंडीगढ, 16 जुलाई (विश्ववार्ता) दिल्ली में एक बार फिर से स्कूलों को बम से उड़ाने की धमकी देकर सनसनी फैला दी गई है। ताजा मामला राजधानी के द्वारका और वसंत कुंज इलाके का है, जहां बुधवार सुबह सेंट थॉमस स्कूल और वसंत वैली स्कूल को ई-मेल के जरिए धमकी मिली कि उन्हें बम से उड़ाया जाएगा। आपको बता दे कि इससे पहले मंगलवार को भी सेंट स्टीफंस कॉलेज और सेंट थॉमस स्कूल को ऐसी ही धमकी मिली थी।
दिल्ली पुलिस इस पूरे मामले की गंभीरता से जांच कर रही है। साइबर सेल को ईमेल की ट्रेसिंग का जिम्मा सौंपा गया है ताकि यह पता लगाया जा सके कि धमकी देने वाला कौन है और वह कहां से ऑपरेट कर रहा है। अधिकारी जल्द ही इस मामले में खुलासा करने का दावा कर रहे हैं।