
Big Breaking News: शिरोमणि अकाली दल को लगा बड़ा झटका
हरमीत सिंह संधू आप में शामिल
चंडीगढ, 15 जुलाई (विश्ववार्ता) पूर्व अकाली विधायक हरमीत सिंह संधू आज आम आदमी पार्टी में शामिल हो गए हैं। हरमीत सिंह संधू तरनतारन से तीन बार विधायक रह चुके हैं, अब वह अपने राजनीतिक सफर का एक नया अध्याय शुरू करने जा रहे हैं। हाल ही में हरमीत सिंह संधू ने शिरोमणि अकाली दल से इस्तीफा दे दिया था, जिसके बाद से कयास लगाए जा रहे थे कि वह आम आदमी पार्टी में शामिल हो सकते हैं।
बता दें कि कल तरनतारन से आम आदमी पार्टी के विधायक डॉ. कश्मीर सिंह सोहल का निधन हो गया था। इसके बाद यह सीट खाली हो गई है। निकट भविष्य में यहां चुनाव होने हैं। माना जा रहा है कि हरमीत संधू तरनतारन से आप उम्मीदवार हो सकते हैं।























