कांग्रेस संसदीय दल की अध्यक्ष सोनिया गांधी ने आज पार्टी के शीर्ष नेताओं की बुलाई महत्वपूर्ण बैठक
किन-किन मुद्दों पर सरकार को घेरेगी कांग्रेस ?
चंडीगढ, 15 जुलाई (विश्ववार्ता)कांग्रेस संसदीय दल की अध्यक्ष सोनिया गांधी ने पार्टी के शीर्ष नेताओं की 15 जुलाई को बैठक बुलाई है। बैठक में संसद के आगामी मानसून सत्र के लिए पार्टी की रणनीति को अंतिम रूप दिया जाएगा। मानसून सत्र के हंगामेदार होने की उम्मीद है क्योंकि विपक्षी दलों ने बिहार में मतदाता सूची के पुनरीक्षण और ऑपरेशन सिंदूर का मुद्दा उठाने को लेकर बेताब है।
कांग्रेस बिहार में चुनाव आयोग की विशेष गहन मतदाता सूची पुनरीक्षण (एसआईआर) प्रक्रिया को लेकर सरकार को घेरने की कोशिश करेगी. पहलगाम आतंकी हमला, ऑपरेशन सिंदूर, और इसके बाद की कूटनीतिक गतिविधियों पर चर्चा की मांग करेगी. इसके अलावा, अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के भारत-पाकिस्तान के बीच युद्धविराम मध्यस्थता के दावे पर भी सरकार से जवाब मांगा जाएगा।
सूत्रों ने बताया कि संसदीय रणनीति समूह की बैठक में राज्यसभा और लोकसभा में विपक्ष के नेता मल्लिकार्जुन खरगे और राहुल गांधी के अलावा दोनों सदनों के उपनेता और पार्टी के मुख्य सचेतक और सचेतक भी शामिल होंगे। बैठक की अध्यक्षता सोनिया गांधी अपने 10 जनपथ स्थित आवास पर करेंगी और इसमें रणनीति समूह के कुछ वरिष्ठ नेता भी शामिल होंगे।























