शादी के 22 साल बाद पति सूरज से अलग हुईं ‘पांड्या स्टोर’ एक्ट्रेस
बोलीं-शांतिपूर्ण तरीके से जिंदगी जीना बेहतर
चंडीगढ, 15 जुलाई (विश्ववार्ता) टीवी सीरियल ‘पांड्या स्टोर’ की एक्ट्रेस पल्लवी राल और उनके पति सूरज राव, जो एक टीवी डायरेक्टर हैं, ने 22 साल बाद तलाक लेने का फैसला किया है। उनके दो बच्चे हैं, और आपसी तालमेल की कमी के कारण उन्होंने यह मुश्किल कदम उठाया।
एक्ट्रेस पल्लवी ने बताया, ‘सूरज और मेरे दो बच्चे हैं। हमारे बीच पिछले कुछ सालों से तालमेल की दिक्कत हो रही थी और अब हमने आखिरकार अलग होने का फैसला किया है। ये हमारे लिए मुश्किल फैसला था क्योंकि हमारी 21 साल की बेटी और 18 साल का बेटा है। लेकिन कभी-कभी आपसी सहमति से अलग होना और शांति से भरा जीवन जीना अच्छा होता है। मैं सूरज की इज्जत करती हूं और हमेशा उनके अच्छे की कामना करती हूं।’
मुझे पता है कि ये मेरे लिए मुश्किल फैसला था क्योंकि हमारी 21 साल की बेटी और 18 साल का बेटा है लेकिन कई बार कॉर्डियली अलग होना और शांतिपूर्ण तरीके से जिंदगी को जीना बेहतर होता है। मैं सूरज की रिस्पेक्ट करती हूं। उम्मीद करती हूं कि वह हमेशा अच्छे रहें। कुछ साल से हमारे बीच कम्पैटिबिलिटी को लेकर दिक्कत हो रही थी इसलिए हमने आखिरकार ये फैसला लिया।’
वर्कफ्रंट की बात करें तो पल्लवी राव फेमस टीवी शो पांड्या स्टोर के अलावा दीया और बाती हम, कुल्फी कुमार बाजेवाला, पुनर्विवाह: एक नई उम्मीद, शुभारंभ, मेरी आशिकी तुम्ही से, कयामत से कयामत तक और मैं लक्ष्मी तेरे आंगन की जैसे शो में भी नजर आ चुकी हैं।























