
मेरा ध्यान एक कलाकार के तौर पर खुद को निखारने पर है: पूर्व मिस वर्ल्ड मानुषी छिल्लर
क्या राजकुमार राव की ‘मालिक’ बदलेगी मिस वर्ल्ड की तकदीर ?
चंडीगढ, 12 जुलाई (विश्ववार्ता) पूर्व मिस वर्ल्ड और बॉलीवुड अभिनेत्री मानुषी छिल्लर का कहना है कि बॉक्स ऑफिस पर सफलता से अधिक उनका ध्यान एक कलाकार के रूप में खुद को निखारने पर है। आगामी फिल्म मालिक में राजकुमार राव के साथ अभिनय करने वालीं छिल्लर, सम्राट पृथ्वीराज, द ग्रेट इंडियन फैमिली, बड़े मियां छोटे मियां और ऑपरेशन वेलेंटाइन जैसी फिल्मों में अपनी भूमिकाओं के लिए जानी जाती हैं।
मिस वर्ल्ड रह चुकीं मानुषी छिल्लर ने बॉलीवुड में अब तक तीन फिल्मों में काम किया है. उनकी तीनों की तीनों फिल्में बॉक्स ऑफिस पर फ्लॉप हुई हैं. अब वो राजकुमार राव के साथ पर्दे पर लौट रही हैं. जल्द ही उनकी फिल्म ‘मालिक’ रिलीज होने वाली है.
उन्होंने कहा, मेरा ध्यान बॉक्स ऑफिस पर सफलता से अधिक एक कलाकार के तौर पर खुद को निखारने पर है। जब दर्शक आपकी फिल्म पर एक खास तरह से प्रतिक्रिया देते हैं, तो इससे आपको एक विचार, एक अलग नजरिया मिलता है, और कभी-कभी यह समझने में मददगार हो सकता है कि क्या आपको कुछ अलग करना चाहिए या ऐसी कोशिश करनी चाहिए। छिल्लर ने मीडिया को दिए एक साक्षात्कार में कहा, इसलिए, इस तरह की प्रतिक्रिया मिलना बहुत अच्छा होता है। भक्षक से प्रसिद्धि पाने वाले फिल्म निर्माता पुलकित के निर्देशन में बनी एक्शन थ्रिलर फिल्म मालिक में पूर्व मिस वर्ल्ड एक छोटे शहर की महिला की भूमिका में हैं।
पूर्व मिस वर्ल्ड ने कहा, क्योंकि लोग आपको एक खास अवतार में देख चुके होते हैं जिसमें आपको दिखाया जाता है, इसलिए उन्हें लग सकता है कि आप उसी तरह की भूमिकाएं निभाना चाहते हैं.. अगर आप अलग-अलग तरह की भूमिकाएं करना चाहते हैं, तो उन्हें अपनाना और उनमें रुचि दिखाना बहुत अच्छा होता है।
अभिनेत्री ने कहा कि 80 के दशक के इलाहाबाद की पृष्ठभूमि पर बनी इस फिल्म में उन्हें अपने किरदार शालिनी की गहरी समझ होनी जरूरी थी। उन्होंने कहा कि इसके अलावा उन्हें इलाहबाद के लोगों जैसे हाव-भाव और बोली को भी अपनाना पड़ा। मालिक में सौरभ शुक्ला, सौरभ सचदेवा, प्रसेनजीत चटर्जी और स्वानंद किरकिरे जैसे प्रतिभाशाली कलाकार हैं। फिल्म आज 11 जुलाई को सिनेमाघरों में रिलीज हुई।






















