32 वर्षीय पाकिस्तानी अभिनेत्री हुमैरा असगर अली अब इस दुनिया में नहीं रहीं
घर में मिली लाश …
चंडीगढ, 9 जुलाई (विश्ववार्ता) टीवी और फिल्मों की दुनिया से एक दिल दहला देने वाली खबर सामने आई है। छोटे पर्दे से लेकर फिल्मी परदे तक अपनी छाप छोड़ने वाली 32 वर्षीय पाकिस्तानी अभिनेत्री हुमैरा असगर अली अब इस दुनिया में नहीं रहीं।
रिपोर्ट के मुताबिक हुमैरा का यह अपार्टमेंट कराची के इत्तेहाद कमर्शियल क्षेत्र में स्थित था. वह यहां पिछले कुछ समय से किराए पर रह रही थीं. मकान मालिक की शिकायत थी कि अभिनेत्री ने साल 2024 से अब तक किराया नहीं चुकाया है, जिसके बाद अदालत ने अपार्टमेंट खाली कराने का आदेश दिया.
पुलिस जब दोपहर करीब 3:15 बजे वहां पहुंची और दरवाजा खटखटाया, तो कोई जवाब नहीं मिला. इसके बाद पुलिस ने दरवाजे का ताला तोड़कर भीतर प्रवेश किया. अंदर का नज़ारा बेहद चौंकाने वाला था — हुमैरा का शव अपार्टमेंट के अंदर बुरी हालत में मिला.
क्षेत्र के पुलिस प्रमुख सैयद असद रजा ने बताया कि शव काफी पुराना लग रहा था. पोस्टमार्टम के लिए शव को जिन्ना पोस्टग्रेजुएट मेडिकल सेंटर भेज दिया गया है. पुलिस सर्जन डॉ. सुम्मैया सैयद ने कहा कि अभिनेत्री की मौत लगभग दो हफ्ते पहले हुई होगी























