Entertainment News: कांतारा चैप्टर- 1′ का नया पोस्टर आया सामने
इस महीने सिनेमाघरो मे मचायेगी धूम
चंडीगढ,8 जुलाई (विश्ववार्ता) ऋषभ शेट्टी की बहुप्रतीक्षित फिल्म ‘कांतारा’ का दूसरा भाग ‘कांतारा चैप्टर 1’ का नया पोस्टर रिलीज कर दिया गया है। यह फिल्ममेकर्स की तरफ से अभिनेता को सबसे बड़ा तोहफा है। इसमें एक्टर दमदार अंदाज में दिख रहे हैं, जिसमें वो एक योद्धा के रूप में नजर आ रहे हैं।
2022 में आई कंतारा ने जिस तरह बॉक्स ऑफिस पर साइलेंट रेवोल्यूशन करते हुए स्लीपर हिट का दर्जा पाया था, उसी कहानी को अब और गहराई से पर्दे पर उतारने की तैयारी है। कंतारा: चैप्टर 1 न केवल उस कहानी का प्रीक्वल होगा, बल्कि यह भारतीय लोक संस्कृति, परंपराओं और अध्यात्म को और अधिक विस्मयकारी अंदाज़ में प्रस्तुत करेगा।
जारी किए गए नए पोस्टर में ऋषभ शेट्टी एक आक्रामक और रहस्यमयी अवतार में दिखाई दे रहे हैं, जो दर्शाता है कि यह कहानी केवल संघर्ष की नहीं, बल्कि आस्था, आत्मबल और विरासत की भी है। इस अवतार ने पहले से ही सोशल मीडिया पर भारी हलचल मचा दी है और ट्रेंडिंग में आ चुका है।























