भारत ने इंग्लैंड के खिलाफ दूसरे टेस्ट के तीसरे दिन का आज होगा खेल
मैच के पहले दो दिन भारतीय टीम के नाम
आकाश दीप ने लगातार दो गेंदों मे झटके विकेट
चंडीगढ, 4 जुलाई (विश्ववार्ता) भारत और इंग्लैंड के बीच दूसरे टेस्ट मैच के दूसरे दिन का खेल समाप्त हो गया है आज तीसरे दिन का खेल होगा। पहले दो दिन देखा जाये तो भारतीय टीम के नाम रहे है। दूसरे दिन भारत की पहली पारी 587 रन पर ऑलआउट हुई थी और भारत ने अच्छी शुरुआत करते हुए इंग्लैंड के तीन विकेट गिरा दिए। हालांकि, हैरी ब्रूक और जो रूट ने चौथे विकेट के लिए 52 रनों की साझेदारी कर इंग्लैंड को संभाला। दिन का खेल समाप्त होने तक इंग्लैंड ने पहली पारी में तीन विकेट पर 77 रन बनाए हैं और वह अभी भारत से 510 रन पीछे चल रही है। स्टंप्स के समय ब्रूक 30 और रूट 18 रन बनाकर क्रीज पर मौजूद थे।
जसप्रीत बुमराह के बिना खेलने उतरी भारतीय टीम को आकाश दीप ने दोहरी सफलता दिलाई। उन्होंने लगातार दो गेंदों पर दो विकेट लेकर इंग्लैंड को शुरुआती झटके दिए। आकाश ने पहले शुभमन गिल के हाथों कैच कराकर बेन डकेट को आउट किया और फिर अगली ही गेंद पर ओली पोप को पवेलियन भेजा। डकेट और पोप खाता खोले बिना आउट हुए। इसके बाद मोहम्मद सिराज ने जैक क्रावली को आउट कर इंग्लैंड को तीसरा झटका दिया। क्रावली 30 गेंदों पर तीन चौकोंं की मदद से 19 रन बनाकर आउट हुए।
इससे पहले, कप्तान गिल के दोहरे शतक के दम पर भारत बड़ा स्कोर बनाने में सफल रहा। गिल ने पहले रवींद्र जडेजा के साथ मिलकर 203 रनों की साझेदारी की और फिर वॉशिंगटन सुंदर के साथ 140+ रनों की साझेदारी की।























