टाइगर श्रॉफ की ‘बागी 4’ के लिए फैंस की दीवानगी शुरू
टाइगर श्रॉफ की वापसी को लेकर फैंस में क्रेज़ अपने चरम पर
चंडीगढ, 2 जुलाई (विश्ववार्ता) एक्शन किंग टाइगर श्रॉफ की `बागी 4` का अभी तक टीज़र भी रिलीज़ नहीं हुआ है, और यह पहले से ही फ़ैन पेज, वॉट्सऐप फ़ॉरवर्ड और यूट्यूब एडिट पर छाई हुई है. एक्शन क्लिप से लेकर फ़ैन द्वारा बनाए गए पोस्टर तक, जो इतने असली लगते हैं कि लोग उन्हें ऑफिशियल समझ बैठते हैं—इस फिल्म को लेकर माहौल पूरी तरह से गरम है।
आजकल सोशल मीडिया पर जो सबसे ज्यादा ट्रेंड कर रहा है, वो है “Baaghi 4 Trailer Leaked” जैसे वीडियो। यूट्यूब से लेकर इंस्टाग्राम रील्स तक, काल्पनिक फाइट सीक्वेंस, AI से बनी टाइगर श्रॉफ की स्टाइलिश एंट्री, और एडिटेड क्लिप्स ने एक अलग ही माहौल बना दिया है।