मनोरंजन जगत में शोक की लहर
मशहूर अभिनेत्री शेफाली जरीवाला का 42 साल की आयु में निधन
शॉक्ड मीका सिंह ने लिखा- अभी भी यकीन नहीं हो रहा है..
एक्ट्रेस शेफाली जरीवाला, जिन्हें कांटा लगा गर्ल और बिग बॉस 13 के लिए जाना जाता है. उनका 42 की उम्र में निधन हो गया है. बताया जा रहा है कि दिल का दौरा पड़ने से उनकी जान गई. इस चौंकाने वाली खबर से एंटरटेनमेंट इंडस्ट्री और उनके करीबियों को झटका लगा है. इसी बीच मीका सिंह से लेकर अली गोनी, जैसे सेलेब्स ने सोशल मीडिया के जरिए शोक व्यक्त किया है।
शेफाली जरीवाला के निधन की खबर सुनकर उनके फैंस और परिवार वाले सदमे में हैं. वह अपने पति पराग त्यागी के साथ मुंबई के अंधेरी लोखंडवाला इलाके में रहती थीं. बताया जा रहा है कि सुबह 11 बजे के आसपास उनकी तबीयत खराब हुई, जिसके बाद पराग उन्हें नजदीक के अस्पताल लेकर गए. अस्पताल पहुंचते ही डॉक्टर्स ने शेफाली को डेड ऑन अराइवल घोषित कर दिया।
शेफाली जरीवाला के निधन से मनोरंजन जगत में शोक की लहर है. उनके फैंस और परिवार वाले उन्हें याद कर रहे हैं और उनके निधन पर शोक व्यक्त कर रहे हैं. शेफाली जरीवाला का ‘कांटा लगा’ गाना आज भी लोगों की जुबान पर है और उनकी अदाकारी को हमेशा याद रखा जाएगा।
टीवी और सिनेमा की चमक-धमक भरी दुनिया में कई सितारे ऐसे हैं जिन्होंने बेहद कम उम्र में नाम, शोहरत और दौलत कमा ली. उन्हीं में से एक थीं शेफाली जरीवाला… जिन्हें देशभर में लोग आज भी ‘कांटा लगा गर्ल’ के नाम से पहचानते हैं. साल 2002 में एक म्यूजिक वीडियो से उन्होंने ऐसी दस्तक दी कि पूरा देश उनके लुक्स और अंदाज का दीवाना हो गया।























