Entertainment News: मनोज बाजपेयी की ‘द फैमिली मैन सीजन 3’ का एलान
शेयर किया पोस्ट
चंडीगढ़, 26 जून (विश्ववार्ता) मनोज बाजपेयी की चर्चित वेब सीरीज ‘द फैमिली मैन’ के तीसरे सीजन का दर्शकों को लंबे समय से इंतज़ार था। अब आखिरकार इसका आधिकारिक ऐलान हो गया है जिसके बाद फैंस की धड़कनें तेज हो गई हैं। मंगलवार को प्राइम वीडियो और मेकर्स ने द फैमिली मैन सीजन 3 का पहला पोस्टर शेयर करते हुए इसकी झलक दिखा दी है। साथ ही यह भी बताया कि नया सीजन जल्द ही स्ट्रीम होने वाला है।
हालांकि पोस्टर और घोषणा के साथ सीजन 3 को ‘कमिंग सून’ बताया गया है, लेकिन अब तक इसकी आधिकारिक रिलीज डेट सामने नहीं आई है। दर्शकों को उम्मीद है कि जल्द उन्हें इस सीरीज को देखने का लाभ मिलेगा।























