सिंगर Diljit Dosanjh को देख खुशी से झूम उठे Bobby Deol
बॉबी देओल ने शेयर की दिलजीत दोसांझ संग सेल्फी
कहा-‘पंजाबी मुंडा मिल गया ओए!’
अपने पंजाबी भाई से मिलकर काफी अच्छा लगा-Bobby Deol
चंडीगढ़, 24 जून (विश्ववार्ता) एक्टर और सिंगर दिलजीत दोसांझ का हाल में ही सरदार जी 3 का ट्रेलर रिलीज हुआ. इसे देखने के बाद काफी ट्रोलिंग का भी उन्हें सामना करना पड़ा. दरअसल पहलगाम हमले के बाद देश में पाक कलाकारों को बैन कर दिया गया. ऐसे में दिलजीत का हानिया आमिर के साथ काम करने को लेकर भयंकर ट्रोल किया गया. इस बीच बॉबी देओल ने दिलजीत दोसांझ से मुलाकात की तस्वीर अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर शेयर की. खुशी जताते हुए बॉबी ने कहा कि उन्हें अपने पंजाबी भाई से मिलकर काफी अच्छा लगा।
दूसरी ओर, दिलजीत दोसांझ अपनी अगली फिल्म बॉर्डर 2 की शूटिंग में व्यस्त हैं। इस फिल्म में सुनील शेट्टी के बेटे अहान शेट्टी, सनी देओल और वरुण धवन अहम भूमिका में हैं। फिल्म का तीसरा शेड्यूल पुणे स्थित नेशनल डिफेंस एकेडमी (एनडीए) में शूट किया जा रहा है। फिल्म का निर्माण भूषण कुमार, कृष्ण कुमार, जेपी दत्ता और निधि दत्ता कर रहे हैं, जबकि इसका निर्देशन अनुराग सिंह कर रहे हैं।
बॉर्डर-2 1997 में रिलीज हुई लोकप्रिय युद्ध फिल्म बॉर्डर का सीक्वल है। यह फिल्म अगले साल गणतंत्र दिवस से ठीक पहले 23 जनवरी 2026 को सिनेमाघरों में रिलीज होगी।























