बॉक्स ऑफिस पर ‘सितारे जमीन पर’ ने पकड़ी रफ्तार
फिल्म को मिल रहा है अच्छा रिस्पांस
चंडीगढ़, 22 जून (विश्ववार्ता) बॉलीवुड सुपरस्टार आमिर खान की मोस्ट अवेटेड फिल्म ‘सितारे जमीन पर’ आखिरकार शुक्रवार को सिल्वर स्क्रीन पर आ गई। आरएस प्रसन्ना द्वारा निर्देशित और कई बेहतरीन सितारों से सजी इस फिल्म को आलोचकों और दर्शकों से शानदार रिव्यू मिल रहे हैं। सैकलिंक के अपडेट के अनुसार, फिल्म ने पहले दिन 11.07 करोड़ रुपये की ओपनिंग के साथ अच्छी शुरुआत की। यह ‘तारे जमीन पर’ का सीक्वल है। अब इस फिल्म के दूसरे दिन का बॉक्स ऑफिस कलेक्शन रिपोर्ट सामने आ चुकी है। खास बात यह है कि अब दूसरे दिन भी फिल्म का जादू चलता दिख रहा है।
सैकलिंक के बॉक्स ऑफिस आंकड़ों के अनुसार, फिल्म ने शनिवार रात को 21.50 करोड़ रुपये कमाए और पहले दिन 10.7 करोड़ का कलेक्शन किया था, जिसके साथ अब इसका कुल कलेक्शन 32.20 करोड़ रुपये हो गया है। शनिवार को फिल्म की कमाई में शानदार उछाल देखा और रविवार को भी दर्शकों की संख्या में और वृद्धि होने की उम्मीद है।























