
खेसारीलाल यादव और डेजी शाह का नया गाना इस तारिख को होगा रिलीज़
चंडीगढ़, 21 जून (विश्ववार्ता) भोजपुरी फिल्मों के सुपरस्टार खेसारीलाल यादव अपना नया गाना नथुनिया 2 लेकर आ रहे हैं, जो 23 जून को रिलीज़ होगा। इस गाने में पहली बार खेसारीलाल के साथ बॉलीवुड अभिनेत्री डेज़ी शाह नजर आएंगी। शादी के माहौल में फिल्माए गए इस गाने में जबरदस्त देसी रोमांस, नोकझोंक और रंग-बिरंगे लोकेशन्स का तड़का देखने को मिलेगा।
खेसारीलाल यादव ने इस गाने को लेकर कहा कि यह सिर्फ एक म्यूजिक ट्रैक नहीं बल्कि भोजपुरी संगीत को एक नई ऊंचाई देने वाला अनुभव है। गाने में देसी फोक स्टाइल को बरकरार रखते हुए प्रोडक्शन क्वालिटी को बॉलीवुड स्तर पर लाया गया है। लोकेशन से लेकर कॉस्ट्यूम, कोरियोग्राफी और सिनेमैटोग्राफी तक, हर चीज़ को बेहद भव्य और स्टाइलिश अंदाज में तैयार किया गया है। नथुनिया 2 को सारेगामा भोजपुरी के यूट्यूब चैनल पर रिलीज़ किया जाएगा, जिसका आनंद म्यूजिक लवर्स सभी प्रमुख म्यूजिक स्ट्रींमिंग प्लेटफॉर्म्स पर ले सकेंगे।