
दोस्तों के साथ छुट्टियां मना रही हैं अभिनेत्री पूजा बत्रा
चंडीगढ़, 18 जून (विश्ववार्ता) अभिनेत्री पूजा बत्रा इन दिनों अपने दोस्तों के साथ छुट्टियां मना रही हैं। अभिनेत्री ने सोशल मीडिया पोस्ट के जरिए फैंस को बताया कि वह फिलहाल किर्गिस्तान में अपना समय बिता रही हैं।अभिनेत्री के एक मिलियन फॉलोअर्स हैं। उन्होंने अपने इंस्टाग्राम स्टोरी सेक्शन पर वीडियो और फोटोज शेयर किए, जिसमें वह किर्गिस्तान के सुंदर नजारों और कैफे का आनंद लेती नजर आ रही हैं।
वीडियो में, अभिनेत्री कहती नजर आ रही हैं कि वह किर्गिस्तान की राजधानी बिश्केक पहुंच चुकी हैं और वह यहां पहली बार आई हैं। अभिनेत्री ने अपनी दोस्त और वहां के स्वादिष्ट खानों के फोटोज शेयर किए हैं। पूजा ने फैशन उद्योग में अपनी प्रभावशाली शुरुआत तब की, जब उन्हें 1993 में मिस इंडिया इंटरनेशनल का ताज पहनाया गया और बाद में वह भारत की अग्रणी मॉडलों में से एक बन गईं। पूजा बत्र विज्ञापन की दुनिया का बड़ा चेहरा बनकर उभरीं।






















