
कैंसर सर्जरी के बाद टीवी एक्टर Dipika kakar की पहली झलक आई सामने
Shoaib Ibrahim ने हॉस्पिटल से शेयर की पहली तस्वीर
चंडीगढ़, 8 जून (विश्व वार्ता) टीवी एक्टर शोएब इब्राहिम की पत्नी और ससुराल सिमर का फेम एक्ट्रेस दीपिका कक्कड़ को स्टेज 2 का लिवर कैंसर है। एक्ट्रेस की हाल ही में सर्जरी हुई है। ये सर्जरी पूरे 14 घंटे चली और बीते दिनों शोएब ने ही अपडेट दिया था कि दीपिका आईसीयू से भी बाहर आ गई हैं। अब कैंसर सर्जरी के बाद एक्टर ने पहली तस्वीर पोस्ट की है। शोएब ने अपनी इंस्टाग्राम स्टोरीज पर अस्पताल के बिस्तर से दीपिका के साथ एक तस्वीर शेयर की।
शोएब लगातार वीडियो शेयर कर दीपिका की सेहत और परिवार के हालचाल के बारे में फैंस को अपडेट दे रहे हैं। हाल ही में शोएब ने अपने यूट्यूब चैनल पर सात मिनट का एक वीडियो शेयर किया जिसमें उन्होंने बताया कि दीपिका अस्पताल में ठीक हो रही हैं। उन्होंने फैंस को बताया कि सर्जरी सुबह शुरू हुई और आधी रात से ठीक पहले खत्म हो गई।






















